यूक्रेन पर हमले के बीच यूरोपीय संघ ने बेलारूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों को दी मंजूरी

Swati Verma | Pam
Updated: 02 Mar 2022 , 17:24:18 PM
  • Share With



ब्रसेल्स,। यूरोपीय संघ के राजनयिकों ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण में सहायक भूमिका के लिए बेलारूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों को मंजूरी दे दी है। यूरोपीय संघ के फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय (French Presidency) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यूरोपीय संघ के राजनयिकों ने यूक्रेन पर हमलों में भूमिका निभाने वाले बेलारूसी लोगों के खिलाफ नए प्रतिबंधों को मंजूरी दी है। बयान में कहा गया है कि प्रतिबंध कुछ आर्थिक क्षेत्रों और विशेष रूप से लकड़ी, स्टील और पोटैशियम पदार्थ को भी प्रभावित करेंगे।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान