योगी का मंत्रिमंडल विस्तार एक छलावा : अखिलेश

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 26 Sep 2021 , 19:20:50 PM
  • Share With



लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को छलावा करार दिया है।

 यादव ने रविवार को ट्वीट किया “ उप्र की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार भी एक छलावा है। साढ़े चार साल जिनका हक़ मारा आज उनको प्रतिनिधित्व देने का नाटक रचा जा रहा है। जब तक नये मंत्रियों के नामों की पट्टी का रंग सूखेगा तब तक तो 2022 चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी। भाजपाई नाटक का समापन अंक शुरू हो गया है।”

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया है जिसमें सात नये मंत्रियों को शामिल किया है। कांग्रेस से भाजपा में आये जितिन प्रसाद को कैबिनेट में जगह दी गयी है वहीं छह अन्य को राज्य मंत्री बनाया गया है जिसमें दलित,ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान