योगी सरकार को बदलने के मूड में महिलाएं :जूही सिंह

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 26 Dec 2021 , 20:24:47 PM
  • Share With



जौनपुर ।समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह कहा है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं और बदलाव की पक्षधर हैं।

जूही सिंह ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश की जनता, युवाओ का जोश और उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि 2022 में बदलाव होकर रहेगा। भाजपा जायेगी और सपा सत्ता में आयेगी। जनता अब बदलाव करने के मूड में आ गयी।

उन्होने कहा कि आज देश का किसान निराश एवं बदहाली से परेशान है। भाजपा ने दोगुनी आय का वादा किया था ,लेकिन आय दोगुनी तो नहीं हो सकी मगर किसान मंहगाई से परेशान जरूर हुआ है, इसलिए यूपी का किसान इसका बदला जरूर लेगा। लखीमपुर खीरी से लेकर हाथरस और आगरा की घटना को अन्नदाता भूला नहीं है।

सपा नेत्री ने कहा कि आज प्रदेश का नौजवान बेकारी और बेरोजगारी से परेशान है, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है । कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है । चारों तरफ भय और अराजकता का माहौल है। प्रदेश में नौजवान युवाओ पर इस सरकार ने अत्याचार करवाया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद प्रदेश में सभी की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए जातीय जनगणना तीन महीने के अंदर करायी जायेगी। आज संविधान बचाने की जरूरत है इसके लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण समाप्त करने के बारे में विचार कर रही है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध है , क्योंकि योगी सरकार में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को वे भूल नहीं सकती हैं । उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी और अखिलेश यादव दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे ।






रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान