रणबीर कपूर , श्रद्धा कपूर की फिल्म का पोस्टर रिलीज

public asia | पब्लिक एशिया ब्यूरो
Updated: 13 Dec 2022 , 14:46:11 PM
  • Share With



बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार निर्देशक लव रंजनकी फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है। मेकर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है, उस पर टीजेएमएम लिखा है। हालांकि, मेकर्स ने बताया है कि वह फिल्म का नाम 14 दिसंबर यानी बुधवार को बताने वाले हैं।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा है, 'लव रंजन के निर्देशना वाली रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म का टाइटल बुधवार को अनाउंस किया जाएगा। टीजेएमएम... फिल्म के इस टाइटल को गेस करो। फिल्म 8 मार्च, 2023 को होली पर रिलीज होगी।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान