रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को हेमंत ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विदाई दी

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 12 Jul 2021 , 17:08:42 PM
  • Share With



रांची,  झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर विदाई दी।
श्रीमती मुर्मू सोमवार को झारखंड से अपने पैतृक आवास रायरंगपुर (ओड़िसा) के लिए रवाना हुईं। इस मौके पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, महाधिवक्ता राजीव रंजन, प्रधान सचिव वंदना दादेल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, उपायुक्त (रांची) छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक (रांची) सुरेंद्र झा तथा मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन सहित अन्य ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पुष्प भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। श्रीमती मुर्मू झारखंड में छह वर्षों तक राज्यपाल रही।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान