राजकोट मंडल के आठ स्टेशनों पर ट्रेनें रूकेंगी

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 30 Jun 2021 , 17:53:41 PM
  • Share With



राजकोट, 3यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने सात जुलाई से राजकोट मंडल के आठ स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों को रूकने के लिए निर्णय लिया है। इन स्टेशनों में थान, भक्तिनगर, हापा, खंभालिया, पड़धरी, जामवंथली, कानालूस और मीठापुर शामिल हैं। जहां ट्रेनें दो-दो मिनट के लिए रूकेंगी।
सीनियर डीसीएम अभिनव जेफ के अनुसार इन स्टेशनों पर प्रदान किए गये अतिरिक्त रूकने का विवरण इस प्रकार है। थान स्टेशन पर ट्रेन संख्या 01463/01465 सोमनाथ-जबलपुर स्पेशल दो मिनट के लिए रूकेगी। ट्रेन का आगमन दोपहर में 03.06 बजे तथा प्रस्थान दोपहर 03.08 बजे होगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 01464/01466 जबलपुर-सोमनाथ स्पेशल का आगमन सुबह 11.15 बजे तथा प्रस्थान 11.17 बजे होगा। यह भी स्टेशन पर दो मिनट के लिए रूकेगी।
भक्तिनगर स्टेशन में ट्रेन संख्या 06333 वेरावल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्पेशल दो मिनट रूकेगी और ट्रेन आगमन सुबह 10.15 बजे तथा प्रस्थान 10.17 बजे होगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 06334 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-वेरावल स्पेशल का आगमन सुबह 11.56 बजे तथा प्रस्थान 11.57 बजे होगा। ट्रेन संख्या 09218 वेरावल-बांद्रा सौराष्ट्र जनता स्पेशल का आगमन दोपहर में 14.54 बजे तथा प्रस्थान 14.56 बजे होगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 09217 बांद्रा-वेरावल सौराष्ट्र जनता स्पेशल का आगमन प्रातः 03.47 बजे तथा प्रस्थान 03.49 बजे होगा।
हापा रेलवे स्टेशन में ट्रेन दो मिनट के लिए रूकेंगी। ट्रेन संख्या 08402 ओखा-पुरी स्पेशल का आगमन रात्रि में 21.35 बजे तथा प्रस्थान 21.37 बजे होगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 08401 पुरी-ओखा स्पेशल का आगमन सुबह 06.45 बजे तथा प्रस्थान 06.47 बजे होगा। ट्रेन संख्या 09263 पोरबंदर-दिल्ली सराई रोहिल्ला स्पेशल का आगमन रात्रि में 22.23 बजे तथा प्रस्थान 22.25 बजे होगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 09264 दिल्ली सराई रोहिल्ला- पोरबंदर स्पेशल का आगमन सुबह 05.57 बजे तथा प्रस्थान 05.59 बजे होगा। ट्रेन संख्या 02946 ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल स्पेशल का आगमन दोपहर में 13.51 बजे तथा प्रस्थान 13.53 बजे होगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 02945 मुंबई सेंट्रल-ओखा सौराष्ट्र मेल स्पेशल का आगमन सुबह 11.03 बजे तथा प्रस्थान 11.05 बजे होगा।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान