राज्यमंत्री ने परियोजना का किया स्थलीय निरीक्षण

मनोज सिंहल | पब्लिक एशिया
Updated: 01 May 2022 , 19:43:24 PM
  • Share With



स्याना/ बुलंदशहर : प्रदेश सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल स्याना तहसील के बीबीनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चित्सोना अलीपुर पहुंचे। राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत महिला लाभार्थी श्रीमती कपूरी देवी द्वारा 50 टैंक बायो फ्लॉक का निर्माण कर पंगेशीयस मछली पालन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। राज्य मंत्री ने परियोजना के सम्बंध में जानकारी हासिल की। बताया गया कि इस परियोजना की लागत धनराशि 50 लाख रुपये है।

इसमें सरकार द्वारा 60 प्रतिशत अनुदान के साथ 30 लाख रुपये का अनुदान लाभार्थी को दिया गया है। शेष 20 लाख रुपये लाभार्थी द्वारा लगाए गए है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक 5 वर्ष हेतु मत्स्य उत्पादन में एवं कृषकों की आय में वृद्धि हेतु चलाई गई केंद्र सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है। राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि अधिक से अधिक इच्छुक कृषकों को योजना से जोड़ा जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह, डीआईजी/एसएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक पांडेय, अपर जिलाधिकारी वि. रा. विवेक कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ प्रशान्त कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान