रायबरेली के सलोन से भाजपा विधायक बहादुर कोरी का निधन

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 07 May 2021 , 15:47:49 PM
  • Share With



लखनऊ उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सलोन से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के विधायक बहादुर कोरी का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया, वह कोरोना से संक्रमित थे। वह करीब 64 वर्ष के थे।
सूत्रों के अनुसार श्री कोरी के भाजपा के चौथे विधायक हैं जिनकी इस महामारी से निधान हुआ है। कोरोना से संक्रमित श्री कोरी पिछले 15 दिन से यहां अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह कई दिन से कोमा में थे और आज सुबह उनके निधन की सूचना मिली। इसके पहले उन्हें कोरोना हुआ था और ठीक हो गए थे। लेकिन फिर से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।
तीन बार विधायक रहे श्री कोरी पहली बार 1993 में विधायक बने थे। इसके बाद 1996 में दूसरी बार जीत हासिल करके वह राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री काल में राज्य मंत्री बने। 2004 में दल बहादुर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि 2014 में वह फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। 2017 विधानसभा चुनाव में उन्होंने शानदार जीत हासिल की। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अमेठी में स्मृति ईरानी को जीताने में बड़ी भूमिका अदा की थी। यही कारण है कि स्मृति ईरानी के बेहद करीबी लोगों में दल बहादुर भी शामिल थे।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान