राष्ट्रीय राजधानी के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 09 Jul 2021 , 17:03:03 PM
  • Share With



नयी दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार रात हुयी झमाझम बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली।

मौसम विभाग बताया कि यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं यहां पर आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आज शाम में दक्षिणी दिल्ली, हरियाणा के गोहाना और रोहतक, उत्तर प्रदेश के रामपुर, चंदौसी, सहसवान और राजस्थान के नागर में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ-साथ 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को शाम छह बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान