रियल एस्टेट क्षेत्र में स्टार्टअप व्यापार के लिए फ्रांस विश्व में सर्वोपरि

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 15 Nov 2021 , 16:42:25 PM
  • Share With



नई दिल्ली। फ्रांस की 'एल्ग होम' कंपनी के संस्थापक ह्यूगो कैसानोवा ने कहा है कि रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश करने के लिए फ्रांस एक उपयुक्त स्थान है। इसकी पहचान अब सिलिकॉन वैली जैसी बन गई है। जल्दी ही'एल्ग होम' कंपनी अपना पहला डिजिटल स्कूल बनाएगी,जो रियल एस्टेट में सुरक्षित एवं लाभदायक निवेश करने के लिए निशुल्क रूप से अपनी सेवा प्रदान करेगी। हमारा उद्देश्य है की  'एल्ग होम' के माध्यम से रियल एस्टेट क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति लाकर विश्व भर के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाए। फाउंडर ह्यूगो केसोनोवा ने जानकारी देते हुए बताया कि  'एल्ग होम' वेब पर उपलब्ध विज्ञापनों का कंपनी बहुत गहराई से उनका विश्लेषण करती है। ताकि लोगों को अपनी परियोजना के अनुसार सबसे अधिक लाभदायक संपत्तियां उपलब्ध कराई जा सके।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की www.alghome.com पर मात्र 10 सेकेंड से भी कम समय में उचित एवं लाभदायक संपत्तियां तलाश की जा सकती है। ऐसी संपत्तियां प्रत्येक वर्ष 10% से भी अधिक का लाभ दे सकती हैं। उन्होंने बताया कि वह और उनके पार्टनर योहान थॉमस जब विश्व के बेहतरीन विकास स्कूल 'स्कूल-42' में पढ़ाई के दौरान मिले थे। तब बहुत छोटी उम्र में ही हम यह समझ रखते थे कि हमारा भविष्य आर्थिक रूप से संपन्न होना चाहिए और बनाया भी जाना चाहिए। जिसके लिए हमने फैसला किया की रियल एस्टेट के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति लाई जा सकती है और लाई जानी आवश्यक है। ताकि हमें अपनी अगली पीढ़ियों को एक मजबूत अर्थव्यवस्था प्राप्त हो सके। इसके लिए हमने एक मजबूत प्लेटफार्म तैयार किया है ।  'एल्ग होम' के नाम से इसका निर्माण किया है। कंप्यूटर का विशेष जानकार व उत्साहित होने के कारण हम   'एल्ग होम' बनाने में सफल हुए है।
फोटो- 'एल्ग होम' कम्पनी के संस्थापक ह्यूगो कैसानोवा




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान