रूस की चेतावनी,विदेश मंत्री बोले:तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो होगा न्यूक्लियर अटैक

Swati Verma | Pam
Updated: 02 Mar 2022 , 17:28:28 PM
  • Share With



मास्को, । यूक्रेन पर रूस के हमले का आज सातवां दिन है। रूस के हमले में यूक्रेन को बड़ा नुकसान हुआ है। राजधानी कीव में रूस के हवाई हमले में कई इमारतें जमीदोज हो गई हैं। रूस लगातार मिसाइल से भी हमला कर रहा है। इसी बीच, रूस के विदेश मंत्री ने परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है।

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो ये परमाणु युद्ध होगा। विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि ये बहुत विनाशकारी युद्ध होगा। लावरोव ने कहा है कि अगर कीव ने परमाणु हथियार हासिल कर लिए रूस को 'वास्तविक खतरे' का सामना करना पड़ेगा।यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार रूस

क्रेमलिन ने कहा कि रूसी अधिकारी यूक्रेन के साथ दूसरे दौर की बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यूक्रेन के अधिकारी बातचीत के लिए आएंगे या नहीं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि वार्ता के बारे में विरोधाभासी जानकारी थी। इससे पहले बेलारूस की सीमा पर हुई दोनों देशों की बैठक बेनतीजा रही।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान