रॉसकॉसमॉस ने उपग्रहों पर साइबर हमले का दावा किया खारिज

Swati verma | PAM
Updated: 02 Mar 2022 , 16:11:42 PM
  • Share With



मॉस्को। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी सरकारी निगम रॉसकॉसमॉस के महानिदेशक दिमित्री रोगोजिन ने बुधवार को एक कथित हैकर हमले के बाद रूसी उपग्रहों के साथ संचार बाधित होने के दावों का खंडन किया। इससे पहले दिन में, अंतरराष्ट्रीय हैकिंग समूह एनोनिमस ने ट्विटर पर दावा किया कि रूस ने अपने उपग्रहों पर नियंत्रण खो दिया है। समूह ने कहा कि उसके सहयोगी एनबी65 ने रॉसकॉसमॉस कंट्रोल सेंटर को बंद कर दिया है।

 रोगोजिन ने ट्विटर पर कहा, “इन स्कैमर्स और छोटे ठगों की जानकारी सही नहीं है। हमारे सभी अंतरिक्ष गतिविधि नियंत्रण केंद्र सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।” रूस द्वारा गुरुवार को यूक्रेन में अपना विशेष अभियान शुरू किये जाने के बाद, एनोनिमस ने ‘रूसी सरकार के खिलाफ साइबर युद्ध’ की घोषणा की। पिछले कुछ दिनों में, रूसी सरकारी एजेंसियों और मीडिया ने अपनी वेबसाइटों पर हैकिंग हमलों की सूचना दी है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान