लता मंगेशकर का निधन संगीत के एक युग की समाप्ति:केजरीवाल

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 06 Feb 2022 , 14:22:50 PM
  • Share With



नयी दिल्ली ।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंदी फिल्मों के गीतों को अपनी आवाज से अमर करने वाली सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा संगीत के एक युग की समाप्ति हो गई।

 केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “भारत की स्वर कोकिला महान लता मंगेशकर जी का निधन भारत में संगीत के एक युग की समाप्ति है। उनकी सुरीली आवाज़ हम सबके बीच और पूरी दुनिया में सदा अमर रहेगी। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति।”

भारत रत्न लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई में निधन हो गया।






रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान