लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की एक और लिस्ट

स्वाति वर्मा | पब्लिक एशिया
Updated: 14 Apr 2024 , 16:49:08 PM
  • Share With



लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने उत्तर प्रदेश में सात और प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। सपा ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्य और श्रावस्ती से राम शिरोमणि पर दांव लगाया है।

बसपा और भाजपा में भी लंबे समय तक रह चुके हैं मौर्य

फूलपुर सीट से घोषित सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य पार्टी में प्रदेश सचिव भी हैं। प्रीतम नगर के रहने वाले अमरनाथ मौर्य लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में रह चुके हैं। वर्ष 2002 में शहर पश्चिम से बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इसके अलावा वह बसपा में कई पदों पर भी रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भी वह काफी समय तक रहे हैं।

2002 में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में हुए शामिल

वर्ष 2022 में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की थी। फूलपुर संसदीय सीट से अमरनाथ मौर्या ने दावेदारी पेश की थी, जिस पर रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा कर दी।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान