लोकेन सिंह को बनाया मणिपुर कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष

पब्लिक एशिया | विशेष संवाददाता
Updated: 24 Jul 2021 , 18:26:43 PM
  • Share With



नयी दिल्ली कांग्रेस ने मणिपुर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेन सिंह को प्रदेश इकाई का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्री सिंह के नाम को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति तक वह अंतरिम अध्यक्ष बने रहेंगे।
इसके साथ ही पार्टी ने डॉ. अजय कुमार को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का मुख्य संचालक नियुक्त किया है और उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान