लोनी में भव्य रामकथा के आयोजन को लेकर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लिया तैयारियों का जायजा

राजू सैफी | पब्लिक एशिया
Updated: 12 Nov 2021 , 19:32:46 PM
  • Share With



धार्मिक अनुष्ठानों से स्थापित हुआ है लोनी में रामराज्य
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भाजपा सदस्यता अभियान के तहत पार्टी से जोड़े नए कार्यकर्ता

लोनी।में हर परिवार से जुड़ रहे है,नए कार्यकर्ता।गोपाष्टमी पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया गौपूजन,कहा गौसंरक्षण और गौसंवर्धन से लौटी है लोनी की समृद्धि।शुक्रवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने17नवंबर से लोनी के राजीव गार्डन में आयोजित होने वाले भव्य रामकथा की तैयारियों का शुक्रवार को जायजा लिया।इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने स्थल का निरीक्षण और स्थानीय सामाजिक लोगों से बैठकर भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया।कि व्यासपीठ पर अंतराष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज के श्रीमुख से कथावाचन किया जाएगा।

लोनी को लगातार कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज का आशीर्वाद मिलता रहा है।इस बार भी लोनी के लोगों की भारी मांग पर भव्य रामकथा उनके द्वारा ही की जाएगी क्योंकि कलयुग में भवसागर से पार उतरने का एक ही माध्यम है।श्री,रामकथा।लोनी में लगातार धार्मिक आयोजनों से लवणासुर के वध के बाद शत्रुघ्न महाराज के शासनकाल के वैभव पुनः लौट रहा है।मैं लोनी की जनता से आह्वान करता हूँ।कि वो लोनी में17नवंबर से24नवंबर तक होने वाली राम कथा अमृत वर्षा का अवश्य आनंद उठाएं।इस दौरान समाजिक लोगों में उत्साह नजर आया उन्होंने विधायक नंदकिशोर गुर्जर का आभार व्यक्त करते हुए कहा।कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज के श्रीमुख से रामकथा का आयोजन होगा।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भाजपा सदस्यता अभियान के तहत पार्टी से जोड़े नए कार्यकर्ता,कहा लोनी में हर परिवार से जुड़ रहे है,नए कार्यकर्ता।शुक्रवार को विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने संगम विहार में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को 7505403403पर मिस्ड कॉल के जरिये पार्टी से दर्जनों लोगों को जोड़ा।इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पार्टी से जुड़े नए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए जन-जन तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने को कहा।

गोपाष्टमी पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया गौपूजन,कहा गौसंरक्षण और गौसंवर्धन से लौटी है,लोनी की समृद्धि।गुरुवार को गोपाष्टमी पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गौपूजन कर लोगों से गौसंरक्षण और संवर्धन की अपील की।विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया।कि गोपाष्टमी कार्तिक माह की शुक्‍ल पक्ष की अष्‍टमी को मनाया जाता है।विधायक ने बताया और लोनी में आज गौशालाओं में हो रहे गौसंरक्षण एवं संवर्धन से लोनी की समृद्धि लौटी है। गौतस्करों का लोनी में सीधा एनकाउंटर से इलाज किया जाता है।साथ ही विधायक ने लोगों से गोसंरक्षण और गौसंवर्धन के लिए आगे आने को कहा।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान