वि स चुनाव वाले राज्यों में सरकारों के कार्यकाल की समाप्त होने वाली तिथियां

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 08 Jan 2022 , 19:15:22 PM
  • Share With



नयी दिल्ली।चुनाव आयोग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर विधानसभा चुनाव तिथियों की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश को छोड़कर इन सभी चार राज्यों में सरकारों का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि विधानसभा की 40 सीटों वाले गोवा में सरकार का कार्यकाल 16 मार्च 2017 को शुरू हुआ था जो 15 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। मणिपुर में विधानसभा की 60 सीटें हैं जहां सरकार का कार्यकाल 20 मार्च 2017 को शुरू हुआ था जो 19 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। पंजाब में 117 विधानसभा सीटे हैं, यहां 24 मार्च 2017 को सरकार का कार्यकाल शुरू हुआ था जो 23 मार्च 2022 को समाप्त होगा। इसी तरह 70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड में सरकार का कार्यकाल 24 मार्च 2017 को शुरू हुआ था, जिस पर 23 मार्च 2022 को विराम लगेगा। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें हैं, वहां 15 मई 2017 को सरकार का कार्यकाल शुरू हुआ था जो 14 मई 2022 को पूर्ण हो रहा है।






रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान