वृद्धों को मिलेगी एक हजार रूपये पेंशन : मिश्रा

public asia | public asia
Updated: 20 Feb 2023 , 22:35:13 PM
  • Share With



मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश में अब बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन में एक हजार रूपये की राशि मिलेगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ मिश्रा दतिया में विभिन्न ग्रामों की विकास यात्रा में जनता को सौगातें दीं। उन्होंने कहा है कि विकास यात्रा का जगह-जगह पुष्प-वर्षा कर जनता ने स्वागत किया। गृह मंत्री गाँवों में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन के साथ आमजन से निरंतर संवाद कर शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं से अवगत भी करा रहे हैं।
गृह मंत्री आज ग्राम जखोरिया, नयागाँव, गोविंदपुर, रामसागर, खैरी, मकौनी, राजापुर और खटौला में विकास यात्रा में जनता से रू-ब-रू हुए। उन्होंने यात्रा में सोमवार को एक करोड़ 23 लाख 19 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 28 लाख 89 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान