व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के जन्मदिन पर फल, माक्स व सैनिटाइजर वितरण किए

अध्यक्ष बजरंग गर्ग | विशेष संवाददाता
Updated: 28 Jun 2021 , 16:48:41 PM
  • Share With



 हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग के 61 वें जन्मदिन पर गौ हेल्पलाइन के प्रधान सीताराम सिंगल, अनाज मंडी जिला प्रधान पवन गर्ग, हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन के जिला महासचिव सत्य प्रकाश आर्य, व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव निरंजन गोयल आदि ने फल, माक्स, सैनिटाइजर आदि वितरण किए। उन्होंने कहा कि बजरंग गर्ग के निवास स्थान पर पहुंचकर गर्ग को जन्मदिन पर बुका भेट कर मीठा मुंह करवाया। गौ हेल्पलाइन के प्रधान सीताराम सिंगल, अनाज मंडी जिला प्रधान पवन गर्ग, हरियाणा अग्रवाल विकास संगठन के जिला महासचिव सत्य प्रकाश आर्य व व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव निरंजन गोयल ने कहा कि व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग हर व्यक्ति के दुख-सुख के साथी है और अनेकों राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और उन्होंने प्रदेशस्तर पर व्यापारियों के लिए लम्बा संघर्ष किया और कर रहे हैं।






रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान