शक्कर मजबूत, सोयाबीन रिफाइंड, पाम तेल महंगा,मंडी बंद, दालें सस्ती, चावल सामान्य

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 16 Jul 2021 , 18:57:27 PM
  • Share With



इंदौर सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मजबूती दर्ज की गई। खाद्य तेल में लिवाली बढ़ी रही इससे सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल बढ़कर बिका। दालों में ग्राहकी सुस्त होने से भाव मजबूत बने रहे। स्टाक सीमा के विरोध में आज मंडी बंद रही। चावल में कामकाज सामान्य बताया गया।
किराना बाजार
शक्कर में खरीदी बताई गई। आज शक्कर में कामकाज 3380 से 3420 रुपये की रंगत पर चला। शक्कर में 08 गाड़ी आवक हुई। गुड़, खोपरा गोला तथा हल्दी में उठाव सीमित रहा। साबूदाना में लिवाली रही, जबकि खोपरा बूरा सस्ता बिका।

तेल  तिलहन
खाद्य तेल मांग से भाव में तेजी दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल बढ़कर बिका। तिलहन में रिफाइनरी वालों की लिवाली रही।
दाल-दलहन
स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी आज बंद रही। सूत्रों के अनुसार दलहनो में लिवाली सुस्ती के चलते भाव बने रहे। दालों में उठाव साधारण रहा हालांकि भाव ऊपर-नीचे हुए। चावल में कामकाज सामान्य बताया गया।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान