शाजापुर जिले में मिले 86 कोरोना पाजीटिव

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 05 Apr 2021 , 14:18:05 PM
  • Share With



शाजापुर मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में पिछले 24 घंटे में 86 लोगों की कोराेना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 244 सेम्पल की जांच में 86 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में अब तक कुल 2275 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 1920 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में जिले में 329 मरीज पॉजिटिव है, जिनका उपचार चल रहा है। पॉजिटिव मरीजों में से 295 जिले में और 34 मरीज जिले से बाहर उपचार ले रहे है। जिले में अब तक कुल 26 मरीजों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक 71634 सेम्पल लिए गए हैं, जिसमें से 68963 परिणाम प्राप्त हुए हैं।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान