शिवराज ने कचनार का पौधा लगाया

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 01 Oct 2021 , 14:10:58 PM
  • Share With



भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज यहां स्मार्ट उद्यान में कचनार का पौधा रोपा।आधिकारिक जानकारी के अनुसार कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। कचनार के छोटे अथवा मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में सर्वत्र पाए जाते हैं। प्रकृति ने कई पेड़ पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। मार्च मध्य के बाद फूलों से लदने वाले इस पेड़ की पत्तियाँ, तना और फूल आदि सभी उपयोगी हैं। कचनार की गणना सुंदर और उपयोगी वृक्षों में होती है। इसकी अनेक प्रजातियां हैं।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान