शिवराज ने प्रदेश के नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दीं

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 30 Mar 2021 , 14:31:03 PM
  • Share With



भोपाल, 29 मार्च  रंगों के पावन पर्व होली पर आज मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए, ईश्वर से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

श्री चौहान ने अपने ट्वीट के जरिए प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा ‘रंगों का यह पर्व आपके जीवन को उल्लास, उत्साह, आनंद के नये रंगों से भर दे। सुख, समृद्धि, खुशहाली का नव सृजन हो, आप हर क्षण प्रसन्न रहें, यही कामना। साथ ही यह आग्रह भी कि होली का यह पर्व आप अपने घर पर परिवार के साथ मनायें और कोविड 19 के संक्रमण को रोकने में योगदान दें।’

मुख्यमंत्री ने कहा ‘आज पन्ना में परिवार के साथ हूं, आप सबको होली की हार्दिक शुभकामनाएं।’





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान