शिवराज ने स्व. विद्यासागर की पुण्यतिथि पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 29 Jul 2021 , 16:22:06 PM
  • Share With



भोपाल,  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ईश्वरचंद्र विद्यासागर की पुण्यतिथि पर आज उनका स्मरण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर  चौहान ने कहा कि स्व.  ईश्वर चन्द्र वंद्योपाध्याय को छात्र जीवन में ही संस्कृत एवं दर्शन पर उनके पाण्डित्य के कारण विद्यासागर की उपाधि से नवाजा गया। उनका जन्म बंगाल के मेदिनीपुर जिले के वीरसिंह गाँव में वर्ष 26 सितम्बर 1820 को हुआ था। उनको दलितों एवं गरीबों का संरक्षक कहा जाता है। उनके प्रयासों से वर्ष 1856 में विधवा विवाह के लिए कानून पारित हुआ। बेटियों को शिक्षित करने के लिए जहाँ उन्होंने आवाज उठाई, वहीं उन्होंने बाल विवाह का विरोध भी किया। उनका अवसान 29 जुलाई 1891 को हुआ।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान