श्रद्धांजलि :मशहूर अदाकारा जयंती का निधन

मुकेश वत्स | पब्लिक एशिया
Updated: 26 Jul 2021 , 21:23:24 PM
  • Share With



लम्बे समय तक फिल्मों के जरिये अपनी एक अलग पहचान बनाने जयंती आज हमारे बीच नहीं है लेकिन जब तक फ़िल्मी जगत रहेंगा वो हमारे बीच हमेशा रहेगी, अपने पांच दशक से लंबे करियर में जयंती ने विभिन्न भाषाओं में 500 से अधिक फिल्में की।मशहूर अदाकारा जयंती का सोमवार को निधन हो गया।

वह 76 वर्ष की थीं। उम्र संबंधी परेशानियां थीं और कुछ समय से उनका इलाज चल रहा था।

जनवरी 1945 को बल्लारी में अंग्रेजी के प्रोफेसर बालासुब्रमण्यम और संथानलक्ष्मी के घर जन्मी कमला कुमारी यानी जयंती ने 'जेनु गुडू' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता राजकुमार के साथ उन्होंने 40 से अधिक फिल्में की। जयंती ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की फिल्मों में काम किया।

जयंती को सात बार कन्नड़ फिल्मफेयर पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार (दक्षिण) से सम्मानित किया गया। उनके निधन पर पूरे देश नें शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की,मशहूर कलाकार जयंती के निधन की खबर से सभी उनके चाहने वाले दुखी है । फिल्म उद्योग में उनका बहुत बड़ा योगदान था और उनके निधन से कन्नड़ फिल्म उद्योग को अपूरणीय क्षति पहुंची है। पब्लिक एशिया उनके निधन पर दुःख और नमन करते हुए भगवान से उनकी आत्मा को शांति हेतु प्रार्थना करता है और भगवान उनके परिवार तथा प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति।’’ ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान