सचिन ने हॉकी टीम को कांस्य जीतने पर दी बधाई

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 05 Aug 2021 , 18:12:33 PM
  • Share With



मुंबई ,   भारत के क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भारतीय हॉकी टीम को टोक्यो ओलम्पिक में बुधवार को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
सचिन ने ट्वीट करते हुए कहा,'हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को कांस्य जीतने के लिए बधाई दी। एक बहुत ही संघर्षपूर्ण जीत। श्रीजेश ने मैच के अंतिम क्षणों में पेनल्टी कार्नर पर जो बचाव किया वह बहुत शानदार था। पूरे देश को आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है। '
भारतीय टीम ने जर्मनी को आज 5-4 से हराकर 41 साल के लम्बे अंतराल के बाद कांस्य पदक जीता ।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान