सपा का संघर्ष अब 2022 के विधानसभा चुनाव तक रहेगा जारी: डॉ़ चंद्रपाल

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 05 Aug 2021 , 17:16:46 PM
  • Share With



झांसी   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरूवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाली।
पूरे प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था,बेरोजगारी व मंहगाई के खिलाफ बड़ी संख्या में समाजवादी शहर के चर्चित इलाईट चौराहे पर एकत्र हुए और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा का शुभारम्भ किया गया। यात्रा का शुभारम्भ करते हुए डॉ. चन्द्रपाल सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रीय नेता पं. जनेश्वर मिश्रा का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर यह साइकिल यात्रा निकाली गई है। मिश्रा जी संघर्ष के प्रतीक रहे हैं इसलिए आज से समाजवादियों ने भी संघर्ष शुरू कर दिया है जो आगामी विधानसभा चुनाव 2022 तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में जाति और धर्म के नाम पर लोगों को प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है। कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है इसलिए समाजवादी पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि ऐसे शासन-प्रशासन से वह सघर्ष करेंगे। उनकी पार्टी, लोगों को न्याय दिलाने, कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए संघर्ष करेगी। इसके लिए समाजवादी पार्टी अब सड़कों पर उतर आई है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, बेरोजगारी को समाप्त करने, महंगाई पर अंकुश लगाने और विकास के दरवाजे खोलने के लिए समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाना होगा। वह लोगों से अपील करते है कि 2022 में आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को चुने।
यात्रा के दौरान पार्टी के प्रवक्ता शकील खान साइकिल से फिसल कर गिर गये। साइकिल से गिरकर चोटिल हुए ,खान को उनके साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान