सपा नेताओं को पता है कि उनकी बहू बेटी भी भाजपा में सुरक्षित हैं:ठाकुर

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 19 Jan 2022 , 18:07:14 PM
  • Share With



नयी दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं को भी पता है कि उनकी बेटियां एवं बहुएं भाजपा में सुरक्षित हैं।

ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पिछले कुछ दिनों से बहुत से विधायक एवं विधान परिषद सदस्य समाजवादी पार्टी छाेड़ कर भाजपा में आये हैं। उनका पार्टी में स्वागत है। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव की बहू श्रीमती अपर्णा यादव भी भाजपा में आयीं हैं। इन सबके आने से भाजपा को भी ताकत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि लेकिन यह अपने आप में एक मिसाल है कि उत्तर प्रदेश में बीते पांच साल में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बहू-बेटियों को सुरक्षा प्रदान की है। उसे समाजवादी पार्टी के नेता एवं उनके घर की बहू बेटियां भी मानती हैं। चाहे श्री मुलायम सिंह यादव की बहू हों या श्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी, दोनों ही भाजपा में सुरक्षित हैं।

ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी में माताएं और बहनें इस बात को जानतीं हैं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों पर पूरा भरोसा है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर श्री ठाकुर ने कहा कि सपा एवं उसके गठबंधन की पहली सूची आने के बाद उसकी जमीनी स्तर पर भी और उनकी पार्टी में भी आलोचना हो रही है। सपा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को भी यह बात समझ में आ रही है कि श्री यादव और योगी आदित्यनाथ में क्या फर्क है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान