सरकार की नीति है व्यापारी विरोधी

आशुतोष गौतम | पब्लिक एशिया ब्यूरो
Updated: 27 Sep 2020 , 21:47:51 PM
  • Share With



सरकार की नीति है व्यापारी विरोधी- महेंद्र मित्तल
अग्रवाल धर्मशाला में हुई उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

करनाल, आशुतोष गौतम।  उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में जिला अध्यक्ष विशाल गर्ग के नेतृत्व में हुई। व्यापारियों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि सरकार की नीति व्यापारी विरोधी है। सरकार की कथनी - करनी में अंतर है। सरकार रोज नए-नए पोर्टल और कानून व्यापारियों पर थोप रही है। पोर्टल चलते नहीं है। कानूनों की जानकारी अधिकारियों को नहीं है। सरकार ने अब टीसीएस की तानाशाही व्यवस्था व्यापारियों पर थोप दी है। पहले से ट्रेड लाइसेंस और एफएसएसएआई जैसे काले कानून भी व्यापारियों पर थोप दिये हैं। जीएसटी के पोर्टल की कमियों को सरकार आजतक दूर नहीं कर सकी है। उद्योग लगाना बहुत कठिन है। वह जो उद्योग चल रहे हैं सरकारी नीतियां ही व्यापारियों को बर्बाद करने पर अमादा है। अगर व्यापारी एकजुट ना हुआ तो हरियाणा व्यापारी मुक्त हो जाएंगे। महेंद्र मित्तल ने कहा कि सरकार स्पष्ट करे कि व्यापारियों पर कितने कानून और लाइसेंस थोपे जाने हैं।  महेन्द्र मित्तल ने कहा कि संविधान की कौन सी धारा के तहत व्यापारियों पर नियम लाइसेंस कानून थोपे पर जा रहे हैं। सरकार विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्थानीय व्यापारियों पर छापेमारी वा तानाशाही नीतियां थोप रही है। टीसीएस को जीएसटी लगाते समय समाप्त कर दिया था। लेकिन अब दोबारा से सरकार ने जनता से वादाखिलाफी करते हुए टीसीएस व्यापारियों पर थोप दिया है। जिसका उद्योग व्यापार मंडल पूरे राष्ट्र में विरोध करेगा। संगठन के प्रदेश प्रभारी पृथ्वी सिंघल ने कहा कि आज प्रदेश का व्यापारी त्राहि त्राहि कर रहा है। जिस तरह आज सरकार द्वारा व्यपारियो को प्रताडि़त किया जा रहा है उससे तो आने वाले समय मे व्यापारियों को भूखे मरने की नोबत आ जायेगी। आज व्यापारी का बच्चा अपने व्यापार को आगे नही बढ़ाना चाहता। उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा सरकार से ये मांग करता है कि बाजार से बाहर ही वाहनों के चालान काटे जाए और बिना वजह किसी वाहन को न रोका जाए। इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी जोनी मंगला, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय मित्तल, लीगल विंग प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंगला, युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास कंसल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि शर्मा , प्रदेश सचिव सौरभ मित्तल, युवा प्रदेश महासचिव अनुज कुमार, लीगल विंग प्रदेश महासचिव हरनेक सिंह कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष अजय सिंगला, कैथल जिला अध्यक्ष रामलाल गर्ग, गगन बंसल व अभिराज राणा आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:5





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान