सात करोड़ के जाली नोट के साथ सात लोग गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, | पब्लिक एशिया
Updated: 27 Jan 2022 , 15:12:29 PM
  • Share With



मुंबई।महाराष्ट्र में मुंबई की अपराध शाखा पुलिस ने पश्चिमी उपनगर के दहिसर में सात लोगों के पास से 2000 रुपये के सात करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराध शाखा की टीम ने एक जाल बिछाया और सात लोगों को सात करोड़ के जाली नोट के साथ बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कार से दो हजार रुपये के नकली नोटों के कुल 250 बंडल बरामद किए, जिनकी कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई।

पूछताछ के दौरान चारों कथित आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके गिरोह के तीन सदस्य अंधेरी के होटल अम्फा में रुके हुए हैं। पुलिस हरकत में आई और तीनों को दबोच लिया और उनके पास से दो करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद किये।

आरोपियों की पहचान वसीम सलमानी 29 वर्ष, सुमित शर्मा 32 वर्ष, प्रदीप चौधरी 28 वर्ष, मनोज शर्मा 39 वर्ष, विनोद विजयन 39 वर्ष, एसरार अहमद अब्दुल सलाम कुरैशी 42 वर्ष, और आफ्फाक अहमद अंसार अहमद अंसारी 33 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 489 (ए), (बी) (सी) के तहत आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान