सात लोगों की जान लेने वाले आदमखोर तेंदुआ हुआ पिंजरे में कैद

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 08 Jul 2021 , 17:52:19 PM
  • Share With



उदयपुर  राजस्थान मेंउदयपुर जिले के जावर माइंस थाना क्षेत्र में आतंक बन चुका आदमखोर तेंदुआ आखिरकार आज वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जावर माइंस थाना क्षेत्र में तीन महीनों में सात लोगों को मौत के घाट उतारने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह दबोच लिया। दरअसल तेंदुआ शिकार की तलाश में गांव पहुंचा था। इस दौरान गांव से सटे जंगलों में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए थे। जहां तेंदुए को ललचाने के लिए बकरा बंधा हुआ था। इस दौरान बकरे पर हमला करने के लिए जैसे ही तेंदुआ पिंजरे के नजदीक पहुंचा पिंजरा बंद हो गया और आदमखोर बन चुका तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।
आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिछले सात दिनों से सर्च ऑपरेशन जारी था। जिसके लिए उदयपुर समेत जयपुर, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ से भी तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइज टीम पहुंची थी। जो 24 घंटे जंगलों में तेंदुए की तलाश में जुटी हुई थी।
इस दौरान वन विभाग द्वारा आठ पिंजरे, 20 ट्रैप कैमरे और 80 से ज्यादा वनकर्मी दिन रात आदमखोर को पकड़ने की कोशिश में जुटे हुए थे। लेकिन कई बार तेंदुआ दिखाई देने के बावजूद वन विभाग की गिरफ्त में ना आ सका। जिसके बाद वन विभाग की टीम को कामयाबी मिली है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान