साढ़े चार साल में तेरह सौ करोड़ की लागत से स्याना विधानसभा मे कराये विकास कार्य

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 20 Sep 2021 , 19:34:06 PM
  • Share With



-विधायक देवेन्द्र सिहं लोधी ने गिनाई सरकार की  उपलब्धियां
स्याना। उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने नगर  स्थित सचिन गोयल के प्रतिष्ठान  पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का बखान किया। साथ ही स्याना विधानसभा में सरकारी कोष व निजी खर्चे पर कराए गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

     सोमवार को संचिन गोयल के आवास पर क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र सिहं लोधी ने साढ़े चार साल बेमिसाल सरकार के तहत एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में विधायक ने  बताया विधान सभा क्षेत्र मे मेरे द्वारा 1363.43 करोड के विकास कार्य कराये गये है। नये 56 मार्गो का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर इसकी अनुमति के लिए प्रयास किया जा रहा है।  इसके अलावा उन्होंने 1363.43 करोड़ रुपए की लागत से क्षेत्र में सड़कें,पुल निमार्ण आदि कार्य करवाये है। इस मौके पर कपिल त्यागी, मनोज त्यागी, सचिन त्यागी, सचिन गोयल, योगेंद्र ,संजय श्रोत्रीय चरण सिंह, दिनेश कुमार, आदि मौजूद रहे।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान