सिंघु बाॅर्डर पर आंदोलनकारी किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 27 Sep 2021 , 17:31:06 PM
  • Share With



नयी दिल्ली।भारत बंद के दौरान राजधानी दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर सोमवार को आंदोलनकारी एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक का नाम बघेल राम (55) है। वह पंजाब में जालंधर का निवासी था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पीड़ित की मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना (हार्ट अटैक) माना जा रहा है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद उसके मौत के वास्तविक कारणों का पता लग पाएगा।

इस संबंध में जरूरी कानूनी कार्यवाही की जा रही है। एक आंदोलनकारी किसान ने बताया कि बघेल राम सिंघु बॉर्डर पर कई महीने से धरने पर बैठा था। संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से किया गया भारत बंद आंदोलन का आह्वान सुबह 6:00 बजे से अपराह्न चार बजे तक चलेगा। देशभर से किसानों के धरने प्रदर्शन की खबरें हैं धरने प्रदर्शन के कारण दिल्ली समेत हरियाणा पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कई राज्यों में यातायात पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा है। राजधानी दिल्ली में हरियाणा के गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद एवं नोएडा से वाहनों से आने वालों को सड़कों पर सुबह से ही लंबे जाम से दो-चार होना पड़ा। इसकी वजह से राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान