सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा लोनी

Umesh kumar | Public Asia
Updated: 16 Sep 2021 , 18:11:13 PM
  • Share With



 गाजियाबाद के कस्बा क्षेत्र लोनी में बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस पर अब सवाल उठ रहे हैं ऐसे में आज सुबह डबल मर्डर से लोनी का इलाका पूरी तरह दहल उठा है जब  लोनी  के थाना ट्रॉनिका सिटी रामपार्क चौकी क्षेत्र के कासीम विहार में बीती रात को एक परिवार के दो लोगों  पिता नईम उल हसन उम्र 32 वर्ष व  पुत्र  औवेस उम्र 8 वर्ष की धारदार हथियार से गला रेत कर  हत्या कर  दी। 

फिलहाल मौके पर पहुची पुलिस जाँच मे जुटी। वहीं थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह के अनुसार  पुलिस को शक है कि यह हत्या अवैध संबंधों को लेकर हुई है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच में जुटी है।

आपको बता दें कि थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के कासिम विहार कॉलोनी में नईम उल हसन(३२) अपने परिवार के साथ रहते थे। और प्राप्त जानकारी के अनुसार यह उत्तर प्रदेश के बिजनौर क्षेत्र के मूल निवासी थे तथा यहां पर लगभग 8 वर्षों अपने परिवार पत्नी साइमा दो बेटों फरहान (२ वर्ष)व मृतक औवेश और दो बेटियों खुशी (१०) व इलमा (५)  के साथ रहते थे। मृतक नईम उल हसन लकड़ी के पुराने फर्नीचर का कार्य रामपार्क कॉलोनी में करते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले मृतक की पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर बिहार एक शादी गई थी।

घर पर नईम और उनके बेटे औवेश थे। देर रात अज्ञात बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और गला रेत कर हत्या कर दी। सुबह मृतक का भतीजा अरबाज घर में कुछ सामान लेने आया तो उसे दरवाजा खुला हुआ मिला। जब उसने अंदर जाकर देखा तो दोनों के शव चारपाई पर मिले। यह मंजर देखते ही उसके होश उड़ गए और उसकी चीख निकल पड़ी, चीख सुनकर स्थानीय लोग मृतक के घर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

वही मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण ईरज राजा का कहना है इन दोनों की निर्मम हत्या के विभिन्न पहलुओं से पुलिस छानबीन कर रही है जल्दी इसका खुलासा कर दिया जाएगा।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान