सुराना में एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन

पब्लिक एशिया ब्यूरो | अभिषेक मित्तल
Updated: 10 Feb 2021 , 21:39:31 PM
  • Share With




                                       -वैज्ञानिकों ने किसानों को नवीनतम जानकारी से कराया कृषि रूबरू 
नारनौल, 10 फरवरी : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आज खंड अटेली के गांव सुराणा में एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डा. सुरेन्द्र यादव बतौर मुख्यातिथि मौजूद थे। इस किसान मेले में लगभग 400 किसानों ने हिस्सा लिया। किसान मेले में किसानों को नवीनतम जानकारी से कृषि वैज्ञानिकों ने रूबरू कराया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ संयोजक डा. रमेश यादव ने किसानों को रबी कीटनाशकों व खरपतवार नाशक आदि के बारे मेंं जानकारी दी। डा. अशोक ढिल्लो वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को कृषि प्रबंधन के बारें में जानकारी दी। इस मौके पर डा. हरिराम यादव ने मृदा नमूने लेने के सही तरीके बताए। साथ ही सोयल हेल्थ कार्ड इस्तेमाल के बारे में पूर्ण जानकारी दी।
गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी डा. संजय यादव ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे तथा विभागिय स्कीमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सहायक कृषि अभियन्ता डा. विजय ने किसानों को विभाग द्वारा अनुदान पर उपलब्ध करवाए जाने वाले कृषि यंत्रों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पौधा संरक्षण अधिकारी डा. हरपाल सिंह यादव ने किसानों को अनाज भंडारण से संबंधित जानकारी दी। उप मण्ड़ल कृषि अधिकारी महेन्द्रगढ़ डा. अजय यादव ने किसानो को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। पशुपालन विभाग से डा. सुदर्शन यादव ने पशुपालन विभाग द्वारा किसान हित में चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बताया कि कृषि के साथ-साथ पशुपालन करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर मतस्य पालन विभाग से डा. सोमदत शर्मा ने उनके विभाग द्वारा किसान हित में चल रही स्कीमों के बारें में जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी डा. प्रेम यादव ने बागवानी विभाग द्वारा किसानो के हित में चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा किसानों को बागवानी करने के लिए प्रेरित किया। जिसके विभाग द्वारा अनुदान का भी प्रावधान है।
इस किसान मेले के मुख्यातिथि उप कृषि निदेशक डा. सुरेंद्र यादव ने किसानो को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया। जिससे किसान भाई सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेच सकें तथा समय के साथ कृषि में बदलाव की जरूरत पर विशेष रूप से जोर दिया ताकि किसान अपनी आय बढ़ा सकें। डा. रमेश वर्मा विषय विशेषज्ञ नारनौल ने किसानों को बायो गैस बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस पर सरकार द्वारा 12000 रुपए अनुदान दिया जाता है। इस अवसर पर डा. शमशेर, डा. रमेश कुमार, खंड कृषि अधिकारी नारनौल डा. अनिल, डा. हिमांशु मान, डा. विनीत कुमार, देवेंद्र कुमार, जसवंत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अतं मे गांव के सरपंच जितेन्द्र ने विभाग से आए अधिकारियों व उपस्थित सभी किसानों का धन्यवाद किया।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान