सोली सोराबजी के निधन पर नायडू ने जताया शोक

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 30 Apr 2021 , 13:50:35 PM
  • Share With



नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रसिद्ध न्यायविद एवं पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके निधन को न्याय जगत के लिए भारी क्षति बताया है।

श्री नायडू ने शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह मानवीय मूल्य के पुरोधा थे और उन्होंने विश्व भर में भारत का नाम ऊंचा किया।

श्री नायडू ने कहा कि प्रसिद्ध न्यायविद और पूर्व अटार्नी जनरल सोली सोराबजी के निधन से बहुत दुख हुआ है।

वह मानवीय मूल्यों के पुरोधा थे और उन्होंने दुनियाभर में भारत का नाम ऊंचा किया।

वह अपने आप में एक संस्थान थे और न्याय तथा विधि के सशक्त हस्ताक्षर थे। उनके निधन से न्याय जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं श्री सोली सोराबजी के परिजनों के साथ है। ओम शांति ओम।”





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान