हथियारों के तस्कर चेकिंग के दौरान चढ़े कानपुर क्राइम ब्रांच व चमनगंज पुलिस के हत्थे

प्रीति बाथम | पब्लिक एशिया
Updated: 20 Aug 2021 , 21:11:37 PM
  • Share With



 कानपुर: कानपुर चमनगंज थाना  क्षेत्र के वाहन चेकिंग के दौरान दो हथियार तस्करों को पुलिस ने असलहा व जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा ।अपराधियों से हथियार लेकर सप्लाई करने वाले दो अभियुक्तों को कानपुर क्राइम ब्रांच की टीम व चमनगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान हलीम कालेज चौराहे के पास से दबोच लिया।

                                   दोस्त की जमानत के लिए चाहिए थी मोटी रकम और रास्ता बनाया हथियार तस्करी
डी सी पी क्राइम ने बताया कि क्राइम ब्रांच की सूझबूझ से पकड़े गए दोनो अभियुक्तों के जेल में बंद रेहान डी के साथ काफी लंबे समय से संपर्क थे और वही से शुरू हुआ असलाह तस्करी का कारोबार। दोनों ने बताया कि वह जेल में बंद बेकनगंज निवासी रेहान डी के संपर्क में रहकर काफी समय से हथियारों की तस्करी करते थे जिससे उन्हें मोटी रकम मिलती थी। जिससे वह रिहान डी को जेल से बाहर लाना चाहते थे।
                                                                               अभियुक्तों की पहचान 
दोनों अभियुक्तों की पहचान थाना कर्नलगंज के रहमानी मार्केट निवासी मोहम्मद अरशद व बेकनगंज निवासी दाउद अहमद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान  पुलिस को एक पिस्टल, दस कारतूस भरी दो मैग्जीन, एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। 

    पुलिस ने दोनों अपराधियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक  मोहम्मद आसिफ,  उपनिरीक्षक अनूप कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद फहीम, हेड कांस्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल बंधन कटिहार, कांस्टेबल अरविंद कुमार, कांस्टेबल आदर्श कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान