हरियाणा कैबिनेट में शामिल होने के लिए विधायकों को करना होगा अभी इंतजार

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 22 Jul 2021 , 20:10:33 PM
  • Share With



चंडीगढ़। हरियाणा में दिन प्रतिदिन बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच हाल फिलहाल न तो मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है और न ही किसी तरह का बदलाव संभव है। भाजपा और आरएसएस के नेताओं के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हुई मैराथन बैठकों के बाद पार्टी इस नतीजे पर पहुंची है कि अभी मंत्रिमंडल के विस्तार का उपयुक्त समय नहीं आया है। हरियाणा सरकार पंचायत व शहरी निकाय के साथ ऐलनाबाद उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल का चेहरा-मोहरा बदल सकती है। इसे यूं भी कहा जा सकता है कि दीपावली के आसपास मंत्रिमंडल के विस्तार की कवायद शुरू होगी।

हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में दो मंत्री बनाए जाने हैं। एक मंत्री भाजपा तो दूसरा जजपा के कोटे से बनना है। गठबंधन की सरकार में साझीदार जजपा ने भाजपा पर अपने कोटे का मंत्री जल्द बनाने का दबाव बना रखा है। अपनी इस मांग को लेकर जजपा संयोजक दुष्यंत चौटाला भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से पार्टी मामलों पर लंबी मंत्रणा हुई है। इससे पहले मनोहर लाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुके हैं।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान