हरियाणा सरकार का फूंका पुतला

प्रदीप पण्डित | पब्लिक एशिया ब्यूरो
Updated: 11 Sep 2020 , 21:40:26 PM
  • Share With



 खुर्जा नगर के मुख्य चौराहा जेवर अड्डे पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने  हरियाणा के किसानों पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में हरियाणा सरकार का पुतला फूखा और हरियाणा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। किसान हक की मांग के लिए पिपली जा रहे थे उनके साथ जो अमानवीय कृत्य किया गया है वह निंदनीय है।किसानों ने 17 तारीख को महापंचायत करने का भी एलान किया है भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव अरब सिंह ने बताया  कुरुक्षेत्र के पिपली में आयोजित होने वाली महारैली में शामिल होने जा रहे किसानों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है  केंद्र सरकार द्वारा कृषि पर आधारित तीन अध्यादेशो को लागू करने के बाद आढ़तियों और मज़दूरों , किसानों का रिश्ता खत्म हो जाएगा जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपने विचार रखने के लिए अपनी बातों को रखने के लिए महारैली में जाना था लेकिन  पुलिस ने उन्हें अनाज मंडी से पिपली  महारैली में नहीं जाने दिया।




रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान