हाथरस में सियासी बवाल जारीआप सांसद पर फेंकी स्याही

रोबिन पाराशर | विशेष संवाददाता
Updated: 05 Oct 2020 , 18:49:57 PM
  • Share With



नई दिल्ली: हाथरस में दलित युवती के कथित बलात्कार और उसकी मौत के मामले में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस पहुंचे।  संजय सिंह के साथ विधायक राखी बिड़लान समेत 5 लोगों का डेलिगेशन हाथरस पहुंचा। इसी दौरान आप नेता संजय सिंह पर एक राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के नेता दीपक ने संजय सिंह पर स्याही फेंक दी। जिसके बाद स्याही फेंकने वाले शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
आपको बता दें कि संजय सिंह पर स्याही उस समय फेंकी गई जब वह हाथरस में पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। संजय सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश बेटियों के लिए कब्रगाह बन चुका है। संजय सिंह ने सरकार से पीड़ित परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की। इसके साथ ही संजय सिंह ने कहा की हाथरस की बेटी के साथ न्याय नहीं हुआ है। संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा की सरकार ने पहले दिन से ही दरिंदों को बचाने और मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की है।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह का समर्थन किया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि संजय जी यूपी सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ निडर होकर बोलते रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि यूपी सरकार ने संजय सिंह पर 14 एआईआर दर्ज की और दफ्तर सील किए पर लेकिन संजय सिंह को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं हुई तो हमला करवा दिया। यह उत्तर प्रदेश सरकार की पराजय और बदहवसी दिखाता है।

रिपोर्टर :रोबिन पाराशर 







रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान