हापुड़ हाफिजपुर का गांव बड़ौदा सहानी विस्फोट से दहला जहाँ बच्चे की मौत जहाँ एक दर्जन घायल

Praveen Sharma | Public Asia Bureau
Updated: 13 Sep 2020 , 15:08:48 PM
  • Share With



हापुड़

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की सुबह शुरूआत दर्दनाक विस्फोट से हुई। जिसमें एक दर्जन से ​अधिक महिला व पुरूष एवं बच्चे घायल हो गये। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक छ वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। वही अधिकारियों ने मामले की जांच की आदेश दे दिये है। आपको बता दे जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव बडौदा सिहानी में दुध से मावा तैयार करने की अवैॅध फैक्ट्री का बॉयलर फटने से गांव में अफरा तफरी मच गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आप पास बने मकानों परखच्चे भी उड गयें। और एक दर्जन से अधिक महिला व पुरूष एवं बच्चे घायल हो गयें। जिसमें उपचार के दौरान एक छ वर्षीय बच्ची मिशवहा की उपचार के दौरान मौत ​हो गई। जिसमें कई और घायलों की हालत भी चिन्ता जनक बनी हुई है। बच्चे गुलशफा,जावेद,आस,मौम्मद,महजंवी,साईन,सानिया,रिजवान,साहिवा,इंशा,सुहेल,फरजाना,फैक्ट्री में काम करने वाले मोसिन,वसीम,लाला,युसूफ,व शानु सभी का ईलाज निजि अस्पताल चल रहा है। वही वर्ष से घनी आबादी में चल रही दुध से मावा तैयार करने की अवैध फैक्ट्री का संचालक घटना के बाद से फरार हो गया। वही मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। वही सवाल ये उठता हैं कि इतनी बड़ी फैक्ट्री की जानकारी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को नही थी या दुसरा खेल फैक्ट्री संचालक व अधिकारियों के बीच चल रहा था। कई ऐसे सवाल हैं जो उक्त घटना के बाद स्थानीय प्रशासन पर खडे होते है। हालाकि घटना पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा हैं। अगर स्थानीय प्रशासन पहले से ही सक्रिय होता तो शायद इतना बड़ा होने से रोका जा सकता था।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान