हिसार में लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर किसान, जीटी बेल्‍ट सहित हरियाणा के कई जिलों में हाईवे जाम

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 16 May 2021 , 20:36:02 PM
  • Share With



पानीपत,। हिसार में किसानों नेताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलनकारी सड़क पर उतर आए। पानीपत जीटी रोड सहित जींद पटियाला हाइवे पर खटकड़, करनाल चंडीगढ़ नेशनल हाइवे बंद, करनाल असंध हाइवे बंद, सहित कई जिलों में जाम लगा दिया। 

करनाल में बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों ने जाम लगा दिया है। वाहनों को रोक दिया गया है। आंदोलनकारी प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं, कुरुक्षेत्र में अंबाला हिसार हाइवे पर सैनी माजरा और थाना टोल पर जाम लगाया।

जींद में भी विरोध 

पुलिस की कार्रवाई के विरोध में जींद जिले में कई जगह पर किसानों ने जाम लगा दिया। किसान नेता राकेश टिकैत शाम को हिसार जाते समय जींद जिले के राजपुरा गांव से होते हुए निकले। इस दौरान राजपुरा में वे किसानों से मिले। जहां किसानों ने जाम लगाया हुआ है। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिले में राजपुरा, रामराय, दनौदा, खटकड़ समेत कई जगहों पर जाम लगाया गया है।

हिसार में किसानों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने तिकोना चौक पर लगाया जाम।

कैथल में कई जगह लगा रहे जाम

कैथल जींद रोड पर तितरम मोड़, पाई व खरक पांडवा में किसानों ने जाम लगा दिया गया है। किसान सात बजे तक सड़क पर बैठकर पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। किसानों का कहना है कि सरकार कानून तो वापस नहीं कर रही है, लेकिन किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है। इससे किसान किसी कीमत पर सहन नहीं करेगा।करनाल में हाईवे जाम करते आंदोलनकारी।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान