हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को पंजाब सरकार देगी एक करोड़ का ईनाम:सोढी

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 05 Aug 2021 , 17:53:12 PM
  • Share With



जालंधर,    टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को पंजाब सरकार ने एक करोड रूपये का ईनाम देने का ऐलान किया है।

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने देश को 41 साल बाद ब्रान्ज मेडल दिलाया है। पूरे देश के साथ जालंधर के हॉकी खिलाड़ियों के घर पर भी खुशी का माहौल है। उन्होने बताया कि पंजाब सरकार ने हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक एक करोड़ रूपये के ईनाम की घोषणा की है। उन्होने बताया कि वह टीम के स्वागत के लिए एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम में सुरजीत हॉकी अकादमी जालंधर के आठ खिलाड़ी शामिल हैं जिनमें से चार खिलाड़ी जालंधर से संबंधित हैं।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के घर बधाइयों का तांता लगा है। लोग उनके घर पहुंचकर परिवार वालों को बधाई दे रहे हैं। हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत की मां मनजीत कौर ने कहा कि हम अरदास कर रहे थे और वो कबूल हो गई। हम बहुत खुश हैं कि मेरे बेटे ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अब हम खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर स्वागत करने जाएंगे।

वहीं, ओलंपियन प्रगट सिंह की आंखों में इस जीत के बाद आंसू छलक उठे। 1980 में भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक में गोल्ड जीता था। इसके 41 साल बाद भारत को फिर ओलिंपिक का मेडल मिला है। प्रगट सिंह ने कहा कि यह बहुत खुशी व भावुकता का पल है। उन्होंने कहा कि यह सही वक्त है, जब हमें नए खिलाड़ी तैयार करने के लिए ग्रासरूट पर मेहनत करने की जरूरत है।

सुरजीत हॉकी सोसायटी के सचिव इकबाल सिंह संधू ने बताया कि टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह जालंधर के मिटठापुर, मनदीप सिंह , हार्दिक सिंह जालंधर छावनी के खुसरोपुर और वरूण कुमार जालंधर से संबंधित हैं। उन्होने टीम को बधाई देते हुए ओलंपिक में भारतीय हॉकी महिला टीम की जीत की भी कामना की।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान