हॉकी लीजेंड केशव दत्त के निधन पर हॉकी इंडिया और साई ने जताया शोक

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 07 Jul 2021 , 17:10:40 PM
  • Share With



नयी दिल्ली,  हॉकी इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई ) ने हॉकी लीजेंड केशव चंद्र दत्त के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका आज कोलकाता में निधन हो गया।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निंगोमबम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “ केशव दत्त का निधन दुनिया भर में हॉकी बिरादरी के लिए एक बड़ी क्षति है। आज सुबह महान सेंटर हाफबैक केशव दत्त के निधन के बारे में सुनकर हम सभी बहुत दुखी हैं। वह 1948 और 1952 के ओलंपिक खेलों के एकमात्र जीवित सदस्य थे और आज सच में ऐसा महसूस हो रहा है जैसे एक युग का अंत हो गया है। हम सभी ओलंपिक में स्वतंत्र भारत के लिए उनकी यादगार यात्राओं की अविश्वसनीय कहानियों को सुनकर बड़े हुए हैं और उन्होंने देश में हॉकी खिलाड़ियों की पीढ़ियों को प्रेरित किया है। हॉकी इंडिया की ओर से मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ”
भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्वीट में कहा, “ साई भारत की 1948 और 1952 की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के सदस्य केशव दत्त के निधन पर शोक व्यक्त करता है। भारतीय हॉकी की महान विरासत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और हॉकी बिरादरी के प्रति संवेदना। ”





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान