93 नए मामले, दो मरे

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 30 Jun 2021 , 18:02:29 PM
  • Share With



गांधीनगर, गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 93 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
कल यह संख्या 96 थी।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार आज लगातार 56 वें दिन अस्पताल से छुट्टी पाने वालों की संख्या नए मामलों से अधिक थी।
इससे पहले 30 अप्रैल को रिकॉर्ड 14605 नए मामले दर्ज किए गए थे उसके बाद से चार, दस और 12 मई, 12 जून और 23 जून को पांच दिन छोड़ कर लगातार इनमे कमी ही दर्ज की गयी है। आज मौतों की संख्या कल से एक कम यानी दो थी।
आज एक-एक मौतें अहमदाबाद और तापी ज़िले में हुई। अब तक कुल मृतकों की संख्या 10056 हो गयी है। अब तक के कुल मामलों की संख्या आठ लाख 23 हज़ार से अधिक हो गयी है।
राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 326 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली। सक्रिय मामलों की संख्या और घट कर 3230 हो गयी है जिनमे 11 (12 मई को रिकार्ड 802) लोग जीवन रक्षक प्रणाली यानी वेंटिलेटर पर हैं।
आज कुल दो लाख 65 हज़ार 614 लोगों को टीके दिए गए। अब तक कुल मिला कर 55 लाख से अधिक लोगों को टीके की दोनो डोज़ दी जा चुकी है। क़रीब एक करोड़ 99 लाख को एक डोज़ दी गयी है। अब तक किसी एक दिन में राज्य में सर्वाधिक 4,87,960 टीकाकरण 21 जून योग दिवस के मौक़े पर किए गए थे।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान