अमरिंदर के बाद अब सोनिया से मिले सिद्धू

पब्लिक एशिया ब्यूरो | विशेष संवाददाता
Updated: 16 Jul 2021 , 18:47:50 PM
  • Share With



नयी दिल्ली पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।
ऐसा समझा जाता है  सिद्धू और श्रीमती गांधी के बीच हुई यह मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ चल रहे उनके विवाद को सुलझाने में अहम साबित होगी। कुछ दिन पहले कैप्टन सिंह भी इसी मुद्दे पर श्रीमती गांधी से उनके आवास पर मिले थे।
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव हरीश रावत ने भी श्रीमती गांधी से मुलाकात की। श्री रावत ने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि वह कुछ जरूरी कागजात श्रीमती गांधी को सौंपने गए थे। श्री रावत से जब पूछा गया कि क्या पंजाब कांग्रेस में चल रहा विवाद को सुलझा लिया गया है उन्होंने कहा की इस बारे में जो भी फैसला पार्टी हाईकमान लेगा उसकी सूचना जल्द ही दी जाएगी।
इस बीच यह भी खबर आ रही है कि पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह को खत्म करने का सूत्र निकाल लिया गया है और श्री सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा रहा है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान