कैलाश गहलोत ने नए बस रूट 711ए का किया शुभारंभ

संवाददाता | पब्लिक एशिया
Updated: 18 Jan 2024 , 17:51:55 PM
  • Share With



नयी दिल्ली,। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को नए बस रूट 711ए का शुभारंभ किया जो उत्तम नगर टर्मिनल से सराय काले खां तक विभिन्न स्थानों को कवर करते हुए जायेंगी।

श्री गहलोत ने दिल्ली छावनी के ओल्ड नांगल में एक कार्यक्रम में स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान के साथ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नए मार्ग 711ए पर बसें उत्तम नगर टर्मिनल से सराय काले खां तक विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों को कवर करते हुए जायेंगी। इस बस मार्ग से जनकपुरी, तिलक पुल, जीवन पार्क, डाबरी क्रॉसिंग, जनक सिनेमा, डेसू कॉलोनी, सागरपुर, ओल्ड नंगल और किर्बी प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।


उन्होंने कहा, "सार्वजनिक परिवहन लोगों की स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक पहुंच को आसान बनाता है। दिल्ली में लगभग 43 लाख लोग प्रतिदिन बसों में यात्रा करते हैं। इस नए मार्ग की मांग स्थानीय लोगों की ओर से की गई थी। 711ए बस मार्ग की शुरुआत दिल्ली के नागरिकों के लिए सुविधाजनक विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन विकल्प प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कुशल नेतृत्व में हम दिल्लीवासियों को सुरक्षित, आरामदायक, विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान