कोविड दिशा निर्देशों की अनदेखी पर 3,15,266 लोगों के चालान कटे

संवाद सहयोगी | पब्लिक एशिया
Updated: 06 Nov 2021 , 18:37:59 PM
  • Share With



नयी दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मास्क पहनने समेत अन्य कोविड दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे 3,15,266 लोगों के चालान काटे गये हैं। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि ये आंकड़े 19 अप्रैल से पांच नवंबर के हैं। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूमने वाले 2,78,753, शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने के मामले में 30, 373, भीड़ जमा करने के लिए 1464, थूकने के लिए 1685 और पान गुटखा आदि के सेवन करने पर 2991 समेत 3,15, 266 लोगों के चालान किये गये हैं।

शुक्रवार को विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 149 लोग बिना मास्क घूमते पाये गये। इसी प्रकार शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने के आरोप में तीन तथा पान, गुटका आदि का सेवन कर कोविड दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाने के मामले में 21 लोगों के चालान किये गये हैं।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान