दिल्ली नगरपालिका वार्डों के लिए तीन सदस्यीय परिसीमन समिति गठित

Swati Verma | Public asia
Updated: 09 Jul 2022 , 20:38:42 PM
  • Share With



नयी दिल्ली ।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में नगर निगम के वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

तीन सदस्यीय परिसीमन समिति में राज्य चुनाव आयुक्त दिल्ली विजय देव- जो इसके अध्यक्ष भी होंगे। आवास और शहरी विकास मामलों के संयुक्त सचिव पंकज कुमार सिंह और दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रणधीर सहाय- शामिल हैं।

एमसीडी के बयान में कहा गया है कि परिसीमन समिति अपने गठन के चार महीने में अपनी रिपोर्ट पेश कर देगी। इससे दिल्ली के नवगठित एकीकृत नगर निगम के लिए नगर निगम चुनाव कराने की दिशा में एक कदम आगे बढेगा।

गृह मंत्रालय ने दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 की धारा 3,3ए और 5 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए वार्डों के परिसीमन और इससे संबंधित अन्य कार्यों को करने में केंद्र सरकार की सहायता के लिए एक परिसीमन समिति का गठन किया है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान