दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं को सिखाए जा रहे है आत्मरक्षा के गुर

Vijay Kuma | PUBLIC ASIA
Updated: 26 Jul 2021 , 22:32:04 PM
  • Share With



 नई दिल्ली: सुलतान पुरी में टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन एवं डी.ए.वी , एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी तथा डालसा उत्तरी पश्चिमी  जिला रोहिणी कोर्ट  के सहयोग से 10 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन पी-4 ब्लाक सुलतान पुरी वोकेशनल  ट्रेनिंग सेन्टर मे शिविर की शुरुआत की। शिविर का उदेश्य राजधानी में लगातार हो रही महिला विरोधी घटनाओं को देखते हुए उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर  सिखाये  जायेंगे।


शिविर का आयोजन स्पेशल यूनिट दिल्ली पुलिस  महिला एवं बाल इकाई द्वारा नानकपुरा के सहयोग से किया जा रहा है।  इस शिविर में प्रशिक्षक सुदेश राठी और रेनू दवरा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमे महिलाएं और लड़कियां कलम, पेन्सिल,किताब,हाथ का इस्तेमाल कर किस तरह आत्मरक्षा कर सकती है, इसके गुर सिखाये जायेंगे। दूसरा अप्रिय परिस्थितियों में किस प्रकार सामना करना है इस के लिए छात्राओं व महिलाओ को 10 दिवसीय ट्रेनिंग के माध्यम से तैयार किया जायगा।    

संस्था की अध्यक्षा राधा भारद्वाज ने कहा की इस शिविर में सभी को भाग लेना चाहिए और आत्मरक्षा के गुर सीखना चाहिए। इस शिविर के द्वारा महिलाओं को खुद की रक्षा कैसे करना है वो सिखाया जायेगा। कभी महिलाएं या लड़कियां अकेले फंस जाये और उनके साथ कुछ अन्होनी होनी आशंका हो तो इस परिस्तिथि से वो कैसे बाहर निकले इसका भी तरीका बताया जायेगा। उन्होंने कहा कि संस्था प्रत्येक वर्ष 2003 से हर साल दिल्ली पुलिस के साथ मिल कर महिलायों और लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीखा रही है।





रिलेटेड न्यूज़

टेक ज्ञान